कार्यक्रम के अनुसार, सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। वह 27 जून को नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भी शामिल हो सकती हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी लोकसभा और राज्यसभा के पार्टी सांसदों के साथ भी बैठक कर सकती हैं और आने वाले दिनों के लिए संसद में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दे सकती हैं।