21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengal Bypoll: ‘कांग्रेस के पैर पकड़ने को मजबूर ममता’, CPI(M) का तंज- जिसने पार्टी तोड़ी, वही आज सहारा ले रही

West Bengal Bypoll 2026: सीपीआई(एम) के पूर्व सांसद हन्नान मोल्ला ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस को ममता बनर्जी के समर्थन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ममता पर कांग्रेस के सामने झुकने और राजनीतिक मजबूरी का आरोप लगाया। साथ ही, हामिद अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस से विपक्षी दलों को एकजुट कर फासीवाद के खिलाफ लड़ने की अपील की।
2 min read
Google source verification
Nandigram Bypoll 2026

बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Photo-ANI)

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दरअसल, नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। अब इस पर सीपीआई (एम) की प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व सांसद हन्नान मोल्ला ने कहा कि ममता बनर्जी में प्रत्याशी खड़ा करने की क्षमता नहीं है।

पूर्व सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी का कोई नाम नहीं है, उन्हें बिना नाम के चुनाव लड़ना पड़ रहा है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सीपीआई (एम) नेता ने कहा कि वह सड़कों पर भीख मांगने वाले व्यक्ति की तरह हो गई हैं। जब भिखारी बनने की नौबत आ जाती है, तो अब उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। जिसने कभी कांग्रेस को तोड़ा था, वही आज कांग्रेस के पैर पकड़ रही हैं।

हन्नान मोल्ला ने कहा कि 1997 में उन्होंने कांग्रेस को तोड़कर RSS के नेतृत्व में TMC बनाई थी और आज जब आरएसएस भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रहा है, तो वह कांग्रेस के पास जा रही हैं।

हामिद अंसारी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

इस दौरान पूर्व सांसद मोल्ला ने हामिद अंसारी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनकी राय है। आज कांग्रेस की कमजोरी यह है कि वह वह भूमिका नहीं निभा रही है, जो उसे निभानी चाहिए। जब देश फासीवाद की चपेट में आ गया है, लोकतंत्र खत्म हो गया है और संविधान खत्म हो गया है। आज देश की हर नीति में राष्ट्र-विरोधी और जन-विरोधी रवैया अपनाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस की भूमिका यह होनी चाहिए कि वह सभी को एकजुट करे। पहली लड़ाई फासीवाद के खिलाफ है। फिलहाल बाकी सब कुछ भूल जाइए, पहले फासीवाद को हराइए, उसके बाद बाकी मुद्दे देखे जाएंगे। अगर फासीवाद आ गया तो कोई भी नहीं बचेगा।

पूर्व सांसद ने कहा कि यही न्यूनतम समझ आज कांग्रेस खो रही है। इसी वजह से इतिहास आज कांग्रेस से जिस भूमिका की मांग कर रहा है, कांग्रेस उस भूमिका को पूरा नहीं कर रही है।

दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की दो सीटें नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी। बता दें कि शुभेन्दु अधिकारी के सीट छोड़ने पर नंदीग्राम और हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने पर रेजीनगर में उपचुनाव हो रहे हैं।