
पीएम मोदी से अलग से नहीं मिलेंगी ममता बनर्जी, अजमेर शरीफ और पुष्कर जाएंगी
भारत 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसी के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 दिसंबर को सभी राज्यों के सीएम और सभी पार्टियों के प्रमुखों की एक सर्वदलीय बैठक राष्ट्रपति भवन में बुलाई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी20 इस बैठक में शामिल होंगी पर पश्चिम बंगाल के सीएम के तौर पर नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो के तहत तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि, वह अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से अलग से नहीं मिलेंगी। और उसके बाद अजमेर शरीफ और पुष्कर जाऊंगी। फिर मैं सांसदों के साथ बैठक करूंगी तब कोलकाता लौटूंगी।
ममता बनर्जी की चार दिनी यात्रा
दिल्ली आने से पूर्व कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहाकि, सोमवार से शुरू होने वाली मेरी नई दिल्ली और राजस्थान की चार दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग से मिलने का कोई मौका नहीं है। ममता बनर्जी ने कहाकि, वह सोमवार देर शाम राष्ट्रपति भवन में मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगी, जिसे प्रधानमंत्री ने अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन की भारत की मेजबानी पर चर्चा के लिए बुलाया है।
अन्य दलों के नेताओं से मिलने की कोई जानकारी नहीं
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, वहां मैं प्रधानमंत्री के साथ कुछ बातचीत करूंगी। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री से अलग से मिलने की संभावना नहीं है। उन्होंने इस बात का भी ब्योरा नहीं दिया कि उनके दौरे के दौरान अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात की कोई संभावना है या नहीं।
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बैठक में लेंगी हिस्सा
ममता बनर्जी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह राष्ट्रपति भवन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बैठक में हिस्सा लेंगी।
अपनी इच्छा पूरी करुंगी
ममता बनर्जी ने आगे कहाकि, जब मैं रेल मंत्री थी, मैंने इन दोनों धार्मिक स्थलों अजमेर शरीफ और पुष्कर को रेलवे से जोड़ने की व्यवस्था की थी। मेरी लंबे समय से इन दोनों जगहों पर जाने की इच्छा थी, जिसे मैं इस बार पूरा करूंगी।
Updated on:
5 Dec 2022, 5:54 PM IST
Published on:
5 Dec 2022, 5:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.