हरियाणा के गुरुग्राम में रेस्तरां के मैनेजर ने माउथ फ्रेशनर के तौर पर 5 लोगों को ड्राई आइस दिया था। जिसे खाने के बाद लोगों को खून की उल्टियां होने लगी। इसके बाद सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 में से 3 लोग तो ठीक हो गए। लेकिन अभी भी 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ कार्यवाई करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रेस्तरां का मालिक अभी भी फरार बताया जा रहा है।