एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घटना 16 नवंबर की शाम करीब 6:05 बजे हुई। विमान ने रनवे से उड़ान नहीं भरी थी, तभी तकनीकी कारणों से टेकऑफ रोक दिया गया। इसके बाद विमान को वापस पार्किंग बे में लाया गया, जहां एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की।