24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / मणिपुर: 200 से ज्यादा मौतों के बाद बीरेन सिंह ने छोड़ी सीएम की कुर्सी

मणिपुर: 200 से ज्यादा मौतों के बाद बीरेन सिंह ने छोड़ी सीएम की कुर्सी

Biren Singh Resign: मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा चल रही है। इस हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित भी हुए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 9 Feb 2025, 7:16 PM IST

biren singh resignation

biren singh resignation

Biren Singh Resign: मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को सौंप दिया है। हालांकि राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक जिम्मेदारी संभालने को कहा है। बीरेन सिंह ने पिछले साल अंत में राज्य में जातीय हिंसा को लेकर जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरा साल बेहद खराब रहा। बीरेन सिंह ने इस्तीफे का फैसला लेने से पहले रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी।

जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोग मारे गए

बता दें कि मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा चल रही है। इस हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित भी हुए है। दरअसल, राज्य में लगातार हो रही हिंसा के चलते बीरेन सिंह भारी दबाव में थे और उनको पद से हटाने की मांग जोर पकड़ रही थी।

पिछले साल जनता से मांगी थी माफी

सीएम बीरेन सिंह ने पिछले साल के अंत में मणिपुर की जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। मैं राज्य के लोगों से 3 मई 2023 से आज तक जो कुछ भी हुआ उसके लिए खेद व्यक्त करना चाहता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे दुख है। मैं माफी मांगता हूं।

कैसे शुरू हुई हिंसक झड़प?

3 मई 2023 को मणिपुर में हिंसा की शुरुआत हुई थी। इस दिन मैतेई और कुकी जनजाति के बीच हिंसा शुरू हुई थी। दरअसल मैतेई समुदाय की मांग थी कि उसको कुकी समुदाय की तरह एसटी का दर्जा दिया जाए। वहीं प्रदेश में तनाव और बढ़ गया जब कुकी समुदाय ने मैतेई की आधिकारिक जनजातीय दर्जा दिए जाने की मांग का विरोध करना शुरू कर दिया था। बता दें कि मणिपुर में मैतेई समुदाय 53 प्रतिशत से ज्यादा है। ये गैर जनजाति समुदाय है। इसमें ज्यादातर हिंदू है। इसके अलावा कुकी और नगा समुदाय की आबादी 40 प्रतिशत के आसपास है।

यह भी पढ़ें-मणिपुर में सेना और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और युद्ध संबंधी सामान जब्त