1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनीष सिसोदिया के घर समेत 31 जगहों पर रेड, 17 अगस्त को ही दर्ज हुई थी FIR, CBI ने जारी की पूरी डीटेल

दिल्ली की शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर CBI ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा। CBI के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर आपराधिक साजिश और खातों में हेरफेर का आरोप लगा है। इस मामले में मनीष सिसोदियो समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 19 Aug 2022, 9:49 PM IST

CBI's FIR Against Manish Sisodia

CBI's FIR Against Manish Sisodia

केंद्र जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली शराब नीति में छापेमारी के बीच FIR दर्ज कर ली है जिसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियो की सूची में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम सबसे ऊपर है। दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल ने CBI जांच की सिफारिश की थी। इस बीच मनीष सिसोदिया के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा। CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दिल्ली स्थित घर और सात राज्यों में 31 अन्य स्थानों पर छापेमारी की।

CBI ने बताया कि दिल्ली समेत सात राज्यों में छापेमारी की जा रही है। इस मामले में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ CBI ने FIR दर्ज की है। जिसमें आबकारी अधिकारियों, शराब कंपनी के अधिकारियों, डीलरों के साथ-साथ अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों के नाम भी शामिल हैं। CBI ने बताया कि आबकारी नीति मामले में दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु सहित 31 स्थानों पर आज तलाशी ली जा रही है, जिसमें अब तक आपत्तिजनक दस्तावेज/लेख, डिजिटल रिकॉर्ड आदि की बरामदगी हुई है। जांच चल रही है।

FIR में यह आरोप लगा है कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देने, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल -1 लाइसेंस के विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं। यह भी आरोप लगाया गया था कि इन कृत्यों की गिनती पर अवैध लाभ को संबंधित लोक सेवकों को निजी पार्टियों द्वारा उनके खातों की पुस्तकों में झूठी प्रविष्टियां देकर बदल दिया गया था।

CBI के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर आपराधिक साजिश और खातों में हेरफेर का भी आरोप लगा है। ये FIR 120-B, 477-A और सेक्शन-7 के तहत दर्ज की गई है। CBI ने 17 अगस्त को मनीष सिसोदिया और तत्कालीन आबकारी विभाग के कमिश्नर आरवा गोपी कृष्णा समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें चार सरकारी अधिकारी, शराब व्यापारी और 2 कंपनियां शामिल हैं।

पोंटी चड्ढा कनेक्शन: मृतक शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा भी CBI की प्राथमिकी में नामजद है। एजेंसी ने कहा कि चड्ढा की फर्मों का प्रबंधन करने वाले सनी मारवाह को एल-1 लाइसेंस दिया गया था। CBI ने कहा, "एक सूत्र ने सूचित किया है कि सनी मारवाह आरोपी लोक सेवकों के निकट संपर्क में हैं और नियमित रूप से उन्हें अनुचित आर्थिक लाभ दे रहे हैं।"


1. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
2. तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपीकृष्णा
3. तत्कालीन आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी
4. आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पंकज भटनागर
5. एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के सीईओ विजय नायर
6. पेरनोड रिकार्ड के पूर्व कर्मी मनोज राय
7. ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल
8. इंडोस्प्रिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रु
9. बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा
10. फर्म बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड
11. दिनेश अरोड़ा
12. फर्म महादेव लिकर्स
13. महादेव लिकर्स के वरिष्ठ अधिकारी सन्नी मारवाह
14. अरुण रामचंद्र पिल्लई
15. अर्जुन पांडे व अज्ञात

यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे पर आप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बताया इस रेड का मकसद

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़