8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना में CEC के खिलाफ मोर्चा, राज्यसभा सांसद मनोज झा बोले- प्रदर्शन अब निरंतरता के साथ होंगे

Manoj Jha Latest Statement: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर मनोज झा ने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय है और प्रदर्शन आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के बयान और विपक्षी एकजुटता पर भी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 08, 2026

Manoj Jha Latest Statement

राज्यसभा सांसद मनोज झा। फोटो-IANS

Manoj Jha Latest Statement: पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)ज्ञानेश कुमारके खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह बेहद मुश्किल समय है और इसी वजह से प्रदर्शन अब निरंतरता में होंगे। उन्होंने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में कोई भी चुनाव निष्पक्ष नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि यह बात साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर स्पष्ट हो चुकी है।

'सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 को लेकर स्पष्ट बात कही'

मनोज झा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 'फॉर्म-6' को लेकर स्पष्ट बात कही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब उनके पास मुंह छिपाने के लिए कुछ नहीं है।

RJD सांसद ने कहा कि लोकतंत्र के लिए मौजूदा समय बेहद कठिन है और इसी कारण विपक्ष का प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

शिवराज सिंह चौहान के बयान पर मनोज झा का पलटवार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'इंडिया गठबंधन' को लेकर दिए गए बयान पर भी मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 'वोट चोरी नहीं हुई है, इनकी बुद्धि चोरी हो गई है।'

इस पर मनोज झा ने कहा कि अगर शिवराज सिंह चौहान ने वह इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट नहीं पढ़ी है तो उन्हें उसे पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात विपक्ष के दिमाग में नहीं उपजी थी, बल्कि लोगों ने मेहनत करके रिपोर्ट तैयार की है।

'ट्रांसमोगरिफिकेशन का अद्भुत उदाहरण'

मनोज झा ने कहा कि मीडिया और अन्य संस्थानों ने मेहनत करके रिपोर्ट दी है और उनकी अक्ल चोरी नहीं हुई है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे यह सब बुलवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में देखा है और अब केंद्रीय मंत्री के रूप में देख रहे हैं, लेकिन 'ट्रांसमोगरिफिकेशन' का इतना अद्भुत उदाहरण कम देखने को मिला है।

विपक्षी सांसदों के लंच पर भी बोले मनोज झा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से विपक्षी सांसदों के लिए एक बार फिर लंच आयोजित किए जाने पर भी मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह देखने वाली बात होगी कि इस एकजुटता के मायने आने वाले दिनों में क्या निकलकर सामने आते हैं।

AITMC और सपा सांसदों की गैर-मौजूदगी पर दी सफाई

पिछले लंच में एआईटीएमसी और समाजवादी पार्टी के सांसदों की गैर-मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज झा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि भाजपा इन खबरों को प्लांट करा रही है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को ही नुकसान होगा।

मनोज झा ने दावा किया कि एआईटीएमसी के सांसद वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ये सांसद पहले से ही दिल्ली में थे और उनके साथ बस में भी थे। उन्होंने यह भी बताया कि लंच का कार्यक्रम आनन-फानन में तय हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग