Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी की ब्रेजा नंबर-1 SUV बन चुकी है। Maruti Suzuki Brezza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8,34,000 लाख रुपए है। Maruti Suzuki Brezza को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी कीमत कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर काफी कम है। देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए इस कैंटीन पर कई कारों को बेचा जाता है। जवानों को CSD पर इस कार पर लगने वाला GST काफी कम देना पड़ता है। खास बात ये है कि सेना के जवानों को 28% की बजाय सिर्फ 14% Tax ही देना पड़ता है। ब्रेजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपए है। हालांकि, CSD पर इसकी कीमत 751,434 रुपए है। इस पर Tax के 82,566 रुपए बच रहे हैं। इसी तरह इस कार पर टैक्स के मैक्सिमम 2,66,369 रुपए बचाए जा सकते हैं।