Delhi-NCR में भारी जाम
भारत बंद को देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अलग राज्यों से भी प्रदर्शनकारी आ सकते हैं ऐसे में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यही नहीं सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है जिस कारण भारी ट्राफिक जाम देखने को मिल रहा है।
दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईवे, मेरठ एक्सप्रेसवे, आनंद विहार, सराय काले खां, प्रगति मैदान और दिल्ली के अन्य हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को टाइट किया गया है। इस चेकिंग के कारण गाजीपुर बॉर्डर, DND याराजेकरी बॉर्डर, गुरुग्रं बॉर्डर, नोएडा बॉर्डर के पास भारी जाम देखने को मिल रहा है।