31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के छात्रावास में छात्राओं का यौनशोषण, नर्स ने रची थी पूरी साजिश

Medical students sexually exploited in Karnataka: कर्नाटक के एक पैरामेडिकल कॉलेज के एक पाठ्यक्रम में एडमिशन के बाद नौकरी दिलाने के बहने सरकारी गर्ल्स ह़ॉस्टल की छात्राओं का यौन शोषण किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 11 Nov 2023, 3:05 PM IST

 medical students were being sexually exploited in hostel of Karnataka

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के एक पैरामेडिकल कॉलेज में पाठ्यक्रम में एडमिशन के बाद नौकरी दिलाने के बहने सरकारी गर्ल्स ह़ॉस्टल की छात्राओं का यौन शोषण किया गया। शनिवार को इसकी रिपोर्ट समाने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरयफ्तार कर लिया है।

नौकरी का लालच दिलाता था आरोपी

स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना कदुर पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। आरोपियों में से एक सुरेश ने हॉस्टल की लड़कियों को पैरामेडिकल कोर्स में दाखिला दिलाने का लालच दिया। उसने उन्हें विश्वास दिलाया कि परीक्षा के बाद उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लड़कियों को समझाने के बाद वह उनके माता-पिता से भी बात करते थे और उन्हें विश्वास में लेते थे कि उनकी बेटियों को नौकरी मिलेगी।

नशीला पदार्थ देकर करते थे यौन शोषण

माता पिता को भरोसे में लेने के बाद सुरेश लड़कियों को चंदना के पास भेजता था, जो स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में काम करती है। वह लड़कियों को स्वास्थ्य केंद्र में रुकवाती थी और उन्हें नशीली दवाएं मिलाकर पेय और भोजन देती थी। एक बार जब लड़क‍ियां बेहोश हो जातीं, तो चंदना का प्रेमी विनय उनका यौन शोषण करता था। जिन अभिभावकों को इस घोटाले के बारे में पता चला, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने गिरोह बनाकर कई नर्सिंग छात्राओं का शोषण किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आवासीय आवास के डी समूह कार्यकर्ता सुरेश, एक महिला नर्स चंदना और उसके प्रेमी विनय के रूप में की गई है।

ये भी पढ़ें: Karnataka: कॉन्स्टेबल ने पत्नी को किया 150 बार फोन, नहीं उठाई तो उतारा मौत के घाट