मिशन 2024 के तहत तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR)आज तेलंगाना के खम्मम में मेगा रैली करने वाले हैं, जिसमें वह विपक्ष की एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इस रैली में KCR सहित 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होने वाले हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के CM भगवंत मान, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा तेलंगाना पहुंच चुके हैं। रैली के पहले सभी नेता मुख्यमंत्री KCR के साथ यादाद्री में लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।