अग्निपथ स्कीम को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सरकार एक के बाद एक बैठके कर रही है और सुधार लागू कर रही है। आज इसी संदर्भ में देश की तीनों सेना के प्रमुख दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसमें सेना कोई बड़ा ऐलान कर सकती है, इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख के बीच अग्निपथ स्कीम को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी। इस बैठक का उद्देश्य स्कीम को लेकर उठते सवालों और उसे जुड़े क्या सुधार हो सकते हैं उसपर चर्चा थी।