31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोर्नोग्राफी मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला दर्ज

Raj Kundra : पोर्नोग्राफी मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ अब मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्न रैकेट चलाने व उसे सर्कुलेट करने का मामला दर्ज किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 19 May 2022, 9:12 AM IST

money-laundering-case-registered-against-raj-kundra-pornography-case.jpg

Money laundering case registered against businessman Raj Kundra in pornography case

Raj Kundra : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। इसके बाद उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। कुंद्रा के खिलाफ यह मामला मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वे पोर्नोग्राफी ऐप चलाते थे। इसमें राज कुंद्रा व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के पहले मुंबई पुलिस ने फरवरी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। आपको बता दे कि इस मामले में राज कुंद्रा के साथ 11 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर ने शिवलिंग को लेकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, मामला दर्ज


जमानत पर हैं राज कुंद्रा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने राज कुंद्रा के खिलाफ पिछले सप्ताह यह मामला दर्ज किया है, जिसमें ED कुछ दिन बाद इस मामले से जुड़े लोगों को तलब करेगी। राज कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से 'हॉटशॉट्स' नाम के मोबाइल ऐप के द्वारा अश्लील बनाने व उसे सर्कुलेट करने का आरोप है। अभी राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में जमानत पर चल रहे हैं।


विदेश से हुए लेन-देन की जांच कर रही ED

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पता चला है कि हॉटशॉट्स ऐप जिसमें अश्लील फिल्में अपलोड होती थी उसका स्वामित्व राज कुंद्रा के बहनोई के पास था, जो ब्रिटेन से इसे चलाते थे और वहीं से अश्लील वीडियो अपलोड किया जाता था। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में विदेश से हुए लेन-देन की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय