24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Alert: एक बार फिर लौटेगा मानसून, इन राज्यों में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

Rain Alert: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून लौटने वाला है। दरअसल, 4 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। वहीं मौसम विभाग की माने तो पूर्वी और भारी बारिश हो सकती है। 
less than 1 minute read
Google source verification

Monsoon Alert: उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में ज्यादातर जगहों पर मानसून (Monsoon) की विदाई हो गई है। पिछले हफ्ते कई जगहों पर बारिश का दौर जारी था, जो कि अब रूक गया है। वहीं देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून लौटने वाला है। दरअसल, 4 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। वहीं मौसम विभाग की माने तो पूर्वी और भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में अलर्ट किया जारी

बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 3 अक्टूबर को सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्कम, 4 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और 6 से 8 अक्टूबर के बीच असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दक्षिण भारत बात करें तो पुडुचेरी, तमिलानाडु, कराईकल में 6 अक्टूबर और केरल में 2 व 3 अक्टूबर को बारिश होने की विभाग ने संभावना जताई है। 

मछुआरों के लिए अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में अगले तीन दिनों तक 35 से 55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस कारण से मछुआरों को गहरे समुद्र की तरफ नहीं जाने की विभाग ने सलाह दी है।

यह भी पढ़ें-Traffic Challan: सावधान! अब हेलमेट पहनने पर भी कट सकता है 2 हजार का चालान, जानिए ऐसा क्यों?