scriptबिहार में समय से पहले आएगा मानसूम, मई में प्रचंड गर्मी के बाद जून में होगी झमाझम बारिश | Monsoon will arrive early in Bihar, there will be rain in June | Patrika News

बिहार में समय से पहले आएगा मानसूम, मई में प्रचंड गर्मी के बाद जून में होगी झमाझम बारिश

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2022 03:25:55 pm

Submitted by:

Archana Keshri

बिहार में लगातार दूसरे साल मानसून के समय से पहले दस्तक के आसार हैं। यह पूर्वानुमान मौसम विज्ञानियों के केरल तट पर समय पूर्व मानसून के दस्तक देने की संभावना के आधार पर व्यक्त किया जा रहा है।

बिहार में समय से पहले आएगा मानसूम, मई में प्रचंड गर्मी के बाद जून में होगी झमाझम बारिश

बिहार में समय से पहले आएगा मानसूम, मई में प्रचंड गर्मी के बाद जून में होगी झमाझम बारिश

इन दिनों में बिहार में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। बीते दिनों से कई जिलों में हल्की और भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी कई इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश हुई। बिहार के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तरी बिहार में अगले आठ दिनों तक पुरवैया चलती रहेगी। जिस कारण ऊमस भरी गर्मी देखने को मिलेगी, तो वहीं IMD मानें तो बिहार में मॉनसून इस बार समय से पहले आने के आसार जताए जा रहे हैं। 13 से 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है।
मगर इससे पहले IMD ने बारिश और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। एक तरफ कड़ी धूप और दूसरी तरफ बारिश को लेकर अलर्ट है। उत्तर बिहार के तराई वाले जिलों में बारिश की चेतावनी है जबकि बाकी इलाकों में गर्मी मुसीबत बनी है। इन हालातों को देखते हुए पता चलता है कि मानसून भी बहुत जल्द दस्तक देने वाला है। यह पूर्वानुमान मौसम विज्ञानियों के केरल तट पर समय पूर्व मानसून के दस्तक देने की संभावना के आधार पर व्यक्त किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के अनुसार केरल तट पर मानसून इस बार 27 मई को दस्तक दे सकता है।
अब तक का पूर्वानुमान बिहार में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश का है। इस बार मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि बारिश का डिपार्चर 99% होगा जो सामान्य या सामान्य से अधिक हो सकता है। 2021 की बात करें तो मानसून समय से पूर्व दस्तक दिया था। 2019 में बिहार में मानसून आने की तिथि 12 जून था। वहीं, बीते वर्ष की बात करें तो मानसून 11 जून को समय से पहले दस्तक दिया था। मानसून की पहली बारिश पूर्णिया में 13 जून को हुई थी।
https://twitter.com/hashtag/Temperature?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें

Cyclone Asani : चक्रवात हुआ कमजोर लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका



तो वहीं मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। राज्य भर में दक्षिणी और पुरवा हवा का प्रभाव है। ये हवाएं अपने साथ काफी मात्रा में नमी ला रही हैं। इस वजह से उमस बढ़ गई है। ऐसे में तापमान चढ़ते ही बादलों का तेजी से निर्माण हो रहा है। अनुकूल परिस्थति होते ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। राज्य का अधिकतम तापमान एक बार फिर 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। आने वाले 24 घंटे में प्रचंड गर्मी के साथ बारिश का अलर्ट किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी-चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका के लिए 15 मई तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में एक दो जगहों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें

चक्रवातों के ‘आइला’, ‘अम्फान’, ‘असानी’ क्यों हैं अलग-अलग नाम, भविष्य के साइक्लोन के नाम अभी से हैं तय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो