प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार देर रात गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएम ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और आला अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मिले। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, पीएम मोदी ने राजभवन, गांधीनगर में मोरबी में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।