गृह मंत्रालय की सबसे ज्यादा शिकायतें
CVC की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि गृह मंत्रालय को उसके अधिकारियों के खिलाफ 46 हजार 643 शिकायतें मिलीं। दूसरे नंबर पर रेलवे का नाम है, इस विभाग की 10 हजार 580 शिकायतें आई है। और तीसरे पायदान पर आता है बैंक। बैंकों को 8 हजार 129 शिकायतें मिलीं। पिछले साल कुल 1 लाख 15 हजार 203 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 29,766 अभी भी लंबित हैं।
इतनी शिकायतों का किया गया निपटारा
रिपोर्ट में कहा गया कि गृह मंत्रालय के कर्मियों के खिलाफ कुल शिकायतों में से 23 हजार 919 का निपटारा कर दिया गया। वहीं 22 हजार 724 शिकायतें लंबित रहीं। इसके अलावा रेलवे ने 9 हजार 663 शिकायतों का निपटारा किया है, जबकि 917 शिकायतें लंबित हैं। बैंकों ने भ्रष्टाचार की 7 हजार 762 शिकायतों का निपटारा किया। जबकि 367 लंबित थीं, जिनमें 78 शिकायतें तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं।