भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया गया है। मुकुल रोहतगी दूसरी बार अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। वे एक अक्तूबर को पदभार संभालेंगे। रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। दरअसल मुकुल रोहतगी इससे पहले भी अटॉर्नी जनरल बन चुके हैं। वे जून 2014 में इस पद पर काबिज हुए थे। उनका कार्यकाल जून 2017 तक रहा था। इसी पद पर दूसरी बार उनकी नियुक्ति हुई है। दरअसल मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की सेवा 30 जून को ही समाप्त हो रही थी, लेकिन उनका सेवा विस्तार किया गया था। सरकार ने 90 वर्षीय वेणुगोपाल का कार्यकाल एक बार फिर से बढ़ाने की पेशकश की थी।