मुंबई में शुक्रवार को तब एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब पुलिस ने एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यानी एएसआई के खिलाफ उसी थाने में मारपीट का केस दर्ज किया, जिस थाने वह एएसआई तैनात है। जिस मामले में एएसआई के खिलाफ कार्रवाई हुई है, वह तीन दिन पुराना है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि एएसआई के खिलाफ कार्रवाई भी तब हुई, जब घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की। वहीं, मुंबई पुलिस का कहना है कि जांच में यह समय लगा और अब मारपीट करने वाले एएसआई के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।