पंजीकृत लिव-इन संबंधों की "समाप्ति" के लिए "निर्धारित प्रारूप" में एक लिखित बयान की आवश्यकता होगी। यदि रजिस्ट्रार को लगता है कि संबंध समाप्त करने के कारण "गलत" या "संदिग्ध" हैं तो इसकी जांच पुलिस कर सकती है। लिव इन रिलेशनशिप के समाप्ति की सूचना 21 वर्ष से कम आयु वालों के माता-पिता या अभिभावकों को भी दी जाएगी।
पंजीकरण में देरी पर भी होगा जुर्माना
लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण नहीं कराना या गलत जानकारी प्रदान करने पर व्यक्ति को तीन महीने की जेल, 25,000 रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। जो कोई भी लिव-इन रिलेशनशिप को पंजीकृत नहीं कराता है उसे अधिकतम छह महीने की जेल, ₹ 25,000 का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ेगा। यहां तक कि पंजीकरण में एक महीने से भी कम की देरी पर तीन महीने तक की जेल ₹ 10,000 का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
लिव इन में पैदा बच्चों को मिलेगी कानूनी मान्यता
मंगलवार सुबह उत्तराखंड विधानसभा में पेश किए गए समान नागरिक संहिता में लिव-इन रिलेशनशिप पर अनुभाग में अन्य प्रमुख बिंदुओं में यह है कि लिव-इन रिलेशनशिप से पैदा हुए बच्चों को कानूनी मान्यता मिलेगी; यानी, वे "दंपति की वैध संतान होंगे"।
यह भी पढ़ें- हलाला, इद्दत, तीन तलाक उत्तराखंड में बैन, विधानसभा में विधेयक पेश होने से पहले हाईअलर्ट