2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ED के हर सवाल का लिखित जवाब देंगे राहुल गांधी, पूछताछ से पहले ली शपथ, जानिए किन सवालों से होगा सामना

नेशनल हेराल्ड केस मामले में राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के सवालों का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी तय समय पर ईडी के दफ्तर पहुंचे और यहां उनसे तीन बड़े अधिकारी इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं। खास बात यह है कि पूछताछ से पहले राहुल ने शपथ भी ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 13 Jun 2022, 12:34 PM IST

National Herald Case Rahul Gandhi ED Inquiry Know Details Here

National Herald Case Rahul Gandhi ED Inquiry Know Details Here

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की ओर से समन भेजे जाने के बाद तय समय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को ईडी दफ्तर पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने ईडी के समन को लेकर देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि इनसबके बीच राहुल गांधी हर सवाल का सामना करने के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे। वहां उनसे ईडी के तीन अफसर अब पूछताछ कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी का बयान PMLA के सेक्शन 50 के तहत दर्ज किया जाएगा। माना जा रहा है कि, यह पूछताछ लंबी चल सकती है। इसकी वजह है ईडी के सवालों की लंबी फहरिस्त।

लिखित में दर्ज होंगे राहुल गांधी के जवाब
मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी से ईडी के जो सवाल पूछे जाएंगे उनका जवाब बकायदा लिखित में राहुल गांधी की ओर से दिया जाएगा। दरअसल एक ईडी अधिकारी सिर्फ राहुल गांधी के जवावों को टाइप करने का काम करेगा।

तीन अधिकारी कर रहे पूछताछ
राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में तीन अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। ये अधिकारी डिप्टी डायरेक्ट रैंक के अधिकारी हैं। एक अधिकारी राहुल गांधी से सवाल करेगा, जबकि दूसरा उनके जवाब टाइप यानी लिखित में दर्ज करेगा, जबकि तीसरा पूरी प्रक्रिया को कोऑर्डिनेट करेगा।

यह भी पढ़ें - राहुल की ईडी के सामने पेशी पर रॉबर्ट वाड्रा का बयान, बोले- हर आरोपों से होंगे बरी, प्रियंका भी सत्याग्रह में लेंगी हिस्सा

5 घंटे तक चल सकती है पूछताछ, मिलेगा लंच ब्रेक
मामले की गंभीरता को देखते हुए ये माना जा रहा है कि ईडी किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही नहीं चाहती है। यही वजह है कि इस मामले में राहुल गांधी से सवालों की लिस्ट लंबी है और इसी के चलते उनसे पूछताछ चार से पांच घंटे चल सकती है। इस बीच राहुल को लंच ब्रेक भी दिया जाएगा।

राहुल गांधी करेंगे इन सवालों का सामना
- यंग इंडिया से आप किस तरह जुड़े?
- AJL में आपकी क्या हैसियत थी?
- यंग इंडिया में आपके नाम से क्यों थे शेयर्स ?
- क्या पिछले शेयर होल्डर्स से आपकी मुलाकात हुई है?
- अगर नहीं तो क्यों नहीं?
- कांग्रेस पार्टी ने यंग इंडिया को लोन देने का फैसला क्यों किया?
-National Herald को दोबारा शुरू क्यों करना चाहते थी कांग्रेस?
- कांग्रेस ने जो लोन दिए थे, क्या आप उनकी डीटेल्स दे सकते हैं?
- AJL और नेशनल हेराल्ड के पास क्या-क्या संपत्ति है?
- इन संपत्तियों की डीटेल्स क्या आपके पास हैं?
- आपके कितने बैंक अकाउंट हैं?
- किस-किस बैंक में अकाउंट हैं?
- क्या कोई बैंक अकाउंट विदेश में भी है?
- अगर है तो उसकी जानकारी दीजिए
- आपकी जायदाद कहां-कहां है?
- क्या विदेश में भी जायदाद हैं? अगर हां तो उनकी डिटेल दीजिए

राहुल गांधी ने ली शपथ
बता दें कि, ईडी जब किसी से ऐसे पूछताछ करती है तो उससे पहले शपथ भी दिलवाती है। इसमें कहलवाया जाता है कि शख्स जो भी कहेगा वह सच होगा।

राहुल से भी ऐसी शपथ दिलाई जाएगी। राहुल से जो भी सवाल पूछे जाएंगे, उसका जवाब उनको लिखित में देना होगा। फिर राहुल को वे जवाब पढ़कर सुनाए जाएंगे, फिर उसपर राहुल के साइन होंगे। फिर इन जवाबों को टाइप किया जाएगा, फिर उसपर राहुल के साइन होंगे।

यह भी पढ़ें - ‘ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं...’, ईडी के सामने पेशी से पहले घर के बाहर लगे पोस्टर्स, दिल्ली में कई रास्ते बंद, रैली पर रोक

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय