31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण ने की सगाई, जानें कौन हैं सिद्धू परिवार की होने वाली बहूरानी

Navjot Singh Sidhu : नवजोत सिद्धू ने ट्वीटर पर बहू की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान करता है... इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से मिलिए।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 27 Jun 2023, 1:43 PM IST

navjot_singh_sidhu_son_karan_sidhu_got_engaged_with_inayat_randhawa_pictures_goes_viral.jpg

Navjot Singh Sidhu : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार वह अपना कोई विवादित बयान या फिर किसी पुराने केस को लेकर नहीं बल्कि अपने बेटे के चलते खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल, सिद्धू के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके बेटे करण सिद्धू शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गंगा नदी के किनारे सगाई भी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही सगाई की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

ट्विटर पर शेयर की जानकारी

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फैमिली की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। कांग्रेस नेता ने लिखा, 'बेटे ने अपनी मां की सब‍से बड़ी इच्‍छा को सम्‍मान दिया है। इस शुभ दुर्गा-अष्‍टमी के दिन मां गंगा की गोद में एक नई शुरुआत हुई है। हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा का परिचय आपसे करवा रहे हैं। दोनों ने Promise Bands भी एक्सेंज किए हैं।'

गंगा किनारे एक साथ दिखा परिवार

बता दें कि करण सिद्धू ने इनायत रंधावा से सगाई की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सिद्धू का पूरा परिवार गंगा के तट पर एक साथ दिखाई दे रहा है। सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं करण और इनायत भी काफी क्लोज और खुश दिख रहे हैं। सिद्धू के ट्वीट पर लोग भी उन्हें बेटे की सगाई के लिए बहुत सारी बधाईयां दे रहे हैं। लोगों ने लिखा, 'वाह, क्या अविश्वसनीय क्षण है, हार्दिक बधाई।' तो किसी ने लिखा कि- 'बधाई हो सर। ईश्वर सदैव कृपा बनाये रखें।'

यह भी पढ़े - फिल्म 'आदिपुरुष' पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा- फिल्म बनाने वाले को बजरंगी ही बचाएं

जानें क्या करते हैं करण सिद्धू

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। बेटे का नाम करण सिंह सिद्धू है, जोकि एक अधिवक्ता हैं। उन्होंने लंदन से लॉ की डिग्री ली है। मम्मी-पापा के राजनीति में होने के बावजूद करण सिंह राजनीति और लाइम लाइट से काफी दूर रहते हैं। फिलहाल उन्होंने एक अच्छे बेटे होने का फर्ज निभाया है और अपनी मम्मी के कहने पर शादी करने के लिए हां कर दी है।

पटियाला की हैं इनायत रंधावा

सिद्धू परिवार की होने वाली बहू इनायत रंधावा की बात करें तो वह मूल रूप से पटियाला की रहने वाली हैं। वे पटियाला के जाने माने मनिंदर रंधावा की बेटी हैं। मनिंदर रंधावा आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल वह पंजाब डिफेंस सर्विस वेल्फेयर डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

गंगा दशहरे पर ऋषिकेश पहुंचा था परिवार

आपको बता दें कि सिद्ध और उनका परिवार गंगा दशहरे पर ऋषिकेश पहुंचा था और पूरे परिवार ने गंगा में डुबकी लगाई थी। उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सिद्धू ने कहा था कि 'वो अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान करने के लिए यहां पर आए हैं।'

यह भी पढ़े - पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश ने मचाई तबाही, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी