31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौसेना के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में आपात लैंडिंग, बचाए गए क्रू के तीन सदस्य

भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर ने मुंबई तट से दूर अरब सागर में पानी पर इमरजेंसी लैंडिंग की है। राहत की बात है कि तीन क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 8 Mar 2023, 2:14 PM IST

navy-chopper-makes-emergency-landing-in-arabian-sea-crew-members-rescued.gif

Navy chopper makes emergency landing in Arabian sea, crew members rescued

भारतीय नौसेना के एक स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ने बुधवार यानी आज मुंबई तट से दूर अरब सागर में आपात लैंडिंग की। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि हेलिकॉप्टर मुंबई से नियमित उड़ान पर था। इस दौरान वह तट से कुछ दूरी पर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस कारण से पानी में ही आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा। इसके बाद तुरंत खोज और बचाव अभियान चलाते हुए नौसेना के गश्ती जहाज ने तीन क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया है।

नौसेना की ओर से बताया गया कि दुर्घटना का शिकार होने वाला ध्रुव हेलीकॉप्टर है, जिसमें तीन क्रू मैंबर्स ही सवार थे और तीनों को बचा लिया गया है। इसके साथ ही घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

कल ही क्रैश होते-होते बचा था बीएस येदियुरप्पा का हेलिकॉप्टर
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का हेलिकॉप्टर बीते दिन मंगलवार को क्रैश होते-होते बचा है। कलबुर्गी में येदियुरप्पा को लेकर लैंड करने जा रहे हेलिकॉप्टर के पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। दरअसल जिस ग्राउंड पर लैंडिंग होनी थी वहां काफी मात्रा में प्लास्टिक बिखरे हुए थे। अंतिम पलों में पायलट ने खतरे को भांपा और लैंडिंग को टालकर हेलिकॉप्टर को हवा में ही रखा। बीएस येदियुरप्पा का कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम था। यहां पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड करने ही वाला था, तभी पायलट ने देखा कि हेलीपैड के पास काफी प्लास्टिक इकट्ठा हैं। इसके बाद पायलट ने लैंडिंग न करने का फैसला लिया। बाद में हेलीपैड साफ कराया गया, फिर पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग की।

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचे कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा, क्रैश होते-होते बचा हेलीकॉप्टर, सामने आया यह Video