बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए बीजेपी ने आज शाम संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी। जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के अन्य शीर्ष नेता शामिल थे।