24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगी NEET-PG 2026 परीक्षा, एडमिट कार्ड की तारीख भी जान लें

NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 25 अगस्त को जारी होगा। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में CBT मोड में होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 24, 2026

NEET PG 2026, NEET PG Admit Card 2026, NEET PG Exam Date 2026, NEET PG Hall Ticket 2026, NEET PG 2026 Admit Card Date, NEET PG Exam 2026, NBEMS NEET PG, NEET PG 2026 Exam Time, NEET PG CBT Exam,

NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 25 अगस्त को जारी होगा। (प्रतीकात्मक फोटो - चैट जीपीटी)

NEET PG 2026 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा के एडमिट कार्ड अब 25 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। पहले एडमिट कार्ड 24 अगस्त को जारी होने थे। NBEMS ने बताया कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम व मेघालय से मिले अनुरोधों के कारण एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है।

30 अगस्त को होगी NEET-PG 2026 की परीक्षा

NEET-PG 2026 परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को ही आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

25 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड

NBEMS के अनुसार, उम्मीदवार अब 25 अगस्त को अपना नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी लॉगिन जानकारी पहले से तैयार रखें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।

परीक्षा से पहले ये जानकारी जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारी शामिल होगी।
अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को NBEMS से संपर्क करना होगा।

12 अगस्त को जारी हुई थी परीक्षा केंद्र की डिटेल

नीट पीजी 2026 के लिए परीक्षा केंद्र की जानकारी 12 अगस्त को जारी की जा चुकी है। अब एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी मिल जाएगी।

NEET-PG 2026: उम्मीदवारों के लिए अहम तारीखें

जानकारीविवरण
एडमिट कार्ड25 अगस्त 2026
परीक्षा की तारीख30 अगस्त 2026
परीक्षा का समयसुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
परीक्षा का तरीकाकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा की पालीएक