29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के लोगों को कॉमेडी और खेल देखना सबसे ज्यादा पसंद, ब्रिटेन में बुजुर्गों की टीवी में रह गई रुचि

Television show News: ब्रिटेन, फिनलैंड और जर्मनी जैसे देशों में टीवी पर डॉक्यूमेंट्री देखने का चलन अधिक है। नए सर्वे के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की वैश्विक स्तर पर संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Swatantra Mishra

•

Updated: 11 Dec 2023, 7:59 AM IST

kapil_sharma_show.jpg

Survey on viewers of Television: मनोरंजन के लिए टेलीविजन (TV) के कंटेंट को पसंद करने वालों की दुनियाभर में कमी नहीं। स्टेटिस्टा कंज्यूमर इंसाइट सर्वे के अनुसार विश्व में कंटेंट के हिसाब से सबसे ज्यादा भारत के लोग टीवी पर कॉमेडी देखना पसंद करते हैं। इसके बाद खेल संबंधी प्रोग्राम देखने के लिए वे टीवी का रुख करते हैं। भारतीयों के बाद फ्रांस, अमरीकी और स्पेन के नागरिकों की भी कॉमेडी से जुड़े कार्यक्रमों में ज्यादा रुचि है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के इस दौर में भी अगले पांच वर्षों में टीवी दर्शकों की वैश्विक संख्या 20 करोड़ तक बढ़ने का अनुमान है।

ब्रिटेन में उम्रदराज आबादी की टीवी में रुचि अधिक

ब्रिटेन के आधे से ज्यादा लोग टीवी पर डॉक्यूमेंट्री और ड्रामा देखने में अधिक रुचि लेते हैं। यहां युवाओं की तुलना में उम्रदराज आबादी टीवी देखना अधिक पसंद करती है। ब्रिटेन में 65 वर्ष की उम्र वाले रोजाना लगभग पांच घंटा टीवी देखते हैं जबकि 16-24 वर्ष के युवा इस मीडिया पर औसतन एक घंटे से भी कम समय के लिए जुड़ते हैं। ब्रिटेन में ऐसे घरों की संख्या जहां टीवी मौजूद है, 2017 के 2.6 करोड़ के आंकड़े सेे बढ़कर 2021 में 2.7 करोड़ से अधिक हो गई क्योंकि स्मार्ट टीवी और कनेक्टेड टीवी पसंद के उपकरण बन गए। ब्रिटेन की तरह फिनलैंड और जर्मनी में भी डॉक्यूमेंट्री देखने का चलन सर्वाधिक है।

न्यूज चैनल सबसे ज्यादा ब्राजील में देखे जाते हैं

भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर टीवी दर्शकों की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। जैसे सर्वे में शामिल 56 देशों में से ब्राजील एकमात्र राष्ट्र था जिसने टीवी कंटेंट के मामले में स्थानीय और राष्ट्रीय समाचार को पहले स्थान पर रखा, जबकि खेल दूसरे नंबर पर रहे। यहां 52 प्रतिशत लोग अपडेट रहने के लिए टीवी पर न्यूज चैनल देखते हैं। इस देश में 75 फीसदी से अधिक नागरिक पारंपरिक टीवी देखते हैं, जिस पर केबल या सेटेलाइट के माध्यम से कार्यक्रम प्रसारित होते हैं।

भारत में लगातार हो रहा टीवी का विकास

डिजिटल मीडिया के तेजी से विस्तार के बावजूद भारत उन चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक बना हुआ है, जहां लगातार टीवी का विकास हो रहा है। भारत में दर्शक अब पिछले साल की तुलना में हर हफ्ते 53 मिनट अधिक टीवी देखने लगे हैं। टीवी दर्शकों की कुल बढ़ी संख्या में महिलाओं की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत है। 15-30 वर्ष की आयु वर्ग के युवा दर्शकों की तादाद में अत्यधिक वृद्धि देखी गई है। देश में टीवी देखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी बड़े और छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों सहित लगभग सभी क्षेत्रों से है।

देशों में पसंदीदा टीवी प्रोग्राम

देश प्रोग्राम (केबल/सेटेलाइट से प्रसारित) दर्शकों का प्रतिशत

भारत कॉमेडी 67
फ्रांस कॉमेडी 62
अमरीका कॉमेडी 61
ब्रिटेन डॉक्यूमेंट्री/ड्रामा 61
स्पेन कॉमेडी 59
जापान ड्रामा 59
जर्मनी डॉक्यूमेंट्री/कॉमेडी 57
ब्राजील खबरें 52
(स्रोत: स्टेटिस्टा)

यह भी पढ़ें -
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बीच सोशल मीडिया पर किसने लूटी महफिल? देखिए Photos