18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Vande Bharat Express: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…, इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत का बदला समय 

Vande Bharat Express: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…, इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत का बदला समय 

New time table of Vande Bharat Express: दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा-रांची वंदे भारत का नया टाइमटेबल जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 26 May 2024, 6:42 PM IST

देश की सबसे लोकप्रिय और सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत ट्रेन आज लोगों की सबसे पसंदीदा ट्रेन है। देश के कई शहरों को इस सेमी बुलेट ट्रेन को दौड़ाया जा रहा है। वहीं, अब रेलवे ने हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर नया अपडेट दिया है। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब यह ट्रेन दोपहर 3:45 बजे की जगह 2:35 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यानी की हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से 70 मिनट पहले खुलेगी। इतना ही नहीं दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से दी गई नई जानकारी के मुताबिक यह अब 50 मिनट पहले रांची पहुंचेगी। हालंकि यब बदलाव 10 जून से लागू होगा।

चांडिल में होगा 1 मिनट का ब्रेक

हावड़ा-रांची वंदे भारत का नया टाइमटेबल हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस नये शेड्यूल के अनुसार शाम 4:08 बजे खड़गपुर पहुंचेगी। जहां इस ट्रेन का दो मिनट का स्टॉपेज दिया जाएगा। यह शाम 5:45 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। यहां यह ट्रेन पांच मिनट के लिए रुकेगी। ट्रेन फिर आगे बढ़ जाएगी और शाम 6:40 बजे चांडिल स्टेशन पहुंचेगी, जहां इसका एक मिनट का हॉल्ट है।

रात ठीक 10 बजे पहुंचेगी रांची

हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस चांडिल के बाद पुरुलिया में रुकेगी, नए शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन शाम 7:23 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। यहां इसका दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। हावड़ा-रांची वंदे भारत रात 8:40 बजे कोटशिला और रात 8:25 बजे मुरी पहुंचेंगे। इस तरह नए शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन रात 10 बजे रांची पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: TMC की महिला विधायक का है BJP के साथ संबंध, CM ममता बोली- मैं उसे तब तक माफ नहीं करूंगी…