नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने बुधवार को पेटीएम फास्टैग यूजर्स को 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक से जारी नया फास्टैग खरीदने की सलाह दी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा, ''इससे नेशनल हाईवे पर यात्रा करते समय जुर्माना या किसी डबल शुल्क से बचने में मदद मिलेगी।” पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन के संबंध में आरबीआई से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, पेटीएम फास्टैग यूजर्स 15 मार्च के बाद बैलेंस को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स तय तारीख के बाद टोल का भुगतान करने के लिए अपने मौजूदा बैलेंस का उपयोग कर सकते हैं।