30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निठारी हत्याकांड : सीबीआई की विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी सुरिंदर कोली को सुनाई मौत की सजा

Nithari Murder Case : निठारी हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी सुरिंदर कोली को मौत की सजा सुनाई है। इस मामले का खुलासा सोलह साल पहले नाले में मानव अवशेष मिलने के बाद हुआ था। इस मामले में मुख्य आरोपी को विशेष अदालत ने 17 मई को दोषी करार दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 20 May 2022, 12:05 PM IST

Nithari murder case: Special CBI court sentenced the main accused Surinder Koli to death

Nithari murder case: Special CBI court sentenced the main accused Surinder Koli to death

Nithari Murder Case : बहुचर्चित निठारी हत्याकांड मामले में गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत का बड़ा फैसला आया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरिंदर कोली को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने हत्या के आरोप में दोषी के खिलाफ मौत की सजा का ऐलान किया है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने मोनिंदर सिंह पंढेर को सात साल की कैद और 60 हजार रुपए व 4 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आपको बता दें कि 16 साल पहले नोएडा पुलिस को आरोपी के घर के पीछे नाले में मानव अवशेष मिले जिसके बाद सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा हुआ था।

वर्तमान में मुख्य आरोपी सुरिंदर कोली व मोनिंदर सिंह पंढेर कई लोगों के साथ बलात्कार व हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। सीबीआई के पास आरोपियों की जांच पहुचने के बाद CBI ने 16 मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें सुरिंदर कोली को हत्या, बलात्कार, साजिश व अपराध के सबूत नष्ट करने का दोषी ठहराया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: लालू यादव पर फिर शिकंजा, सीबीआई ने राजद सुप्रीमो से जुड़े 17 ठिकानों पर मारा छापा


10 से अधिक मामलों में सुनाई जा चुकी है सजा

निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरिंदर कोली को इससे पहले 10 से अधिक मामलों में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं मोनिंदर सिंह पंढेर को भी तीन मामलों में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।


कई लड़कियों की कर चुका है हत्या

पुलिस ने सुरिंदर कोली के घर के बाहर नाले से लापता लड़कियों के कंकाल व अन्य सामान बरामद किए थे, जिसके बाद 29 दिसंबर, 2006 को दोनों को गिरफ्तार किया था। सुरिंदर कोली ने कथित तौर पर कई लड़कियों की हत्या कर चुका है। हत्या के बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें घर के पीछे वाले नाले में दिया था।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, अधिकारियों ने शुरू की जांच

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय