Nitish Kumar controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए है। पटना में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने मंच पर महिला के साथ अजीब हरकत की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। पहले भी सीएम नीतीश कुमार सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के व्यवहार कर चुके है। समारोह के दौरान एक महिला को सम्मानित किया जा रहा था, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।