31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA गठबंधन की बैठक में क्यों भड़क उठे नीतीश कुमार, टीआर बालू ने मांगा उनके हिंदी भाषण का अंग्रेजी अनुवाद

India alliance meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान DMK के कोषाध्यक्ष पर बुरी तरह से भड़क गए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 20 Dec 2023, 11:22 AM IST

 Nitish Kumar got angry at DMK MP in INDIA alliance meeting

इंडिया गठबंधन की बैठक मंगलवार को दिल्ली के पांच सितारा होटल में आयोजित की गई थी। इस बैठक में 28 दलों के नेता शामिल हुए। हालांकि खबर ये है कि बैठक के दौरान बिहार के सभी नेता अपनी-अपनी बात रख रहे थे, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बारी आई तो उन्होंने हिंदी में भाषण देना शुरु किया। इस पर DMK सांसद टीआर बालू ने उनके भाषण का इंग्लिश ट्रांसलेशन मांग लिया। इस बात पर नीतीश कुमार भड़क गए और उन्होंने इसी दौरान अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।

हिंदी राष्ट्रीय भाषा, सबको आनी चाहिए: नीतीश

बैठक के दौरान जब नीतीश कुमार अपनी बात हिंदी में कहनी शुरू कर दिया। उनके भाषण के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डीएमके पार्टी के नेता टीआर बालू नीतीश की बात समझने में असमर्थ दिखे। इस पर बालू ने अपनी दूसरी तरफ बैठे RJD सांसद मनोज झा को इशारा करते हुए पूछा कि क्या वह नीतीश के भाषण का हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।

इस पर मनोज झा ने नीतीश से इसकी अनुमति मांगी। इस बात पर नीतीश बुरी तरह से भड़क गए। उन्होंने कहा कि हम अपने देश को हिंदुस्तान कहते हैं, हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। हमें यह भाषा आनी चाहिए। नीतीश के इतना कहने पर मोर्चा संभालते हुए CPI नेता डी राजा ने कहा कि भाषा के मुद्दे को बीच में नहीं लाना चाहिए। नीतीश कुमार के मनोज झा को अनुवाद करने से मना करने पर चर्चा वहीं खत्म हो गई।

ममता बोली- खरगे बने PM कैंडिडेट

बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की। ममता ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। ममता की ओर से खड़गे को पीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने पर AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने ममता का समर्थन किया। वहीं, INDIA गठबंधन की बैठक में TMC ने कई पार्टियों के साथ मिलकर सभी सीटों के बंटवारे पर बातचीत को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की है।

लालू प्रसाद यादव ने उठाया राम मंदिर का मुद्दा

विपक्षी एकजुटता के बीच INDIA गठबंधन की बैठक में राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया गया। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया और कहा कि बीजेपी इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। INDIA ब्लॉक को इस मामले पर बीजेपी से मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

बैठक में शामिल हुए 28 पार्टियों के नेता

बता दें कि दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में 28 सियासी दलों के नेता शामिल हुए। मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, फारूक अब्दुल्ला, प्रेमाचंद्रन, टीआर बालू, डी राजा और महुआ मांझी शामिल थे। बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, जदयू नेता नीतीश कुमार, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Google Map में आया नया फीचर, अब लोकेशन पर पहुंचने से पहले बताएगा, रास्ते में कौन-कौन सी दुकानें आएंगी