नोबेल समिति के अनुसार, ऑप्टोजेनेटिक्स ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से जीवित मस्तिष्क में मौजूद किसी खास नर्व सेल(तंत्रिका कोशिका) की गतिविधि को रोका या सक्रिय किया जा सकता है। इस तकनीक ने वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद की है कि मस्तिष्क में अलग-अलग न्यूरॉन्स कैसे काम करते हैं। नोबेल समिति के मुताबिक, दुनिया भर की प्रयोगशालाओं में इस तकनीक का इस्तेमाल मस्तिष्क से जुड़े कई रहस्यों को समझने के लिए किया जा रहा है। तीनों वैज्ञानिकों की खोज ने प्रकाश की मदद से तंत्रिका कोशिकाओं की गतिविधि को नियंत्रित करने का रास्ता तैयार किया। इससे न्यूरोसाइंस और मस्तिष्क से जुड़ी रिसर्च में नए प्रयोगों की संभावनाएं बढ़ी हैं। मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार पिछले एक सदी से ज्यादा समय में चिकित्सा विज्ञान की कई महत्वपूर्ण खोजों को सम्मानित कर चुका है।