अब मिशन 2024 पर है भाजपा की निगाहें, कई दिग्गज केंद्रीय मंत्री आज से बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
नई दिल्लीPublished: May 29, 2023 09:30:44 am
लोकसभा चुनाव 2024 अब भाजपा के लिए सबसे टॉप प्राथमिकता में है। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस के उपलक्ष्य में भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। और 9 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। साथ ही पार्टी एक माह का विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी।


कई दिग्गज केंद्रीय मंत्री आज से बखान करेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
नए संसद भवन का उद्घाटन हो गया है। अब लोकसभा चुनाव 2024 बेहद करीब आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन सब सतर्क हो गए हैं। आज से देश के राज्यों की राजधानियों में सरकार के दिग्गज केंद्रीय मंत्री जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनवाएंगे। भाजपा 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। इसके तहत भाजपा जनता से संपर्क करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम करेगी। उधर विपक्ष ने भी अपनी घेराबंदी शुरू कर दी है। 12 जून को पटना में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मोदी सरकार के विरोधी दल मीटिंग करेंगे। और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे।