7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेंद्र मोदी के हेड के तौर पर 25 साल पूरे, 12 सालों में बतौर पीएम मोदी के 10 बड़े फैसले

PM Modi, 25 Years in Public Service: गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर…नरेंद्र मोदी ने बतौर हेड 25 साल पूरे कर लिए हैं। आइए उनके नेतृत्व और बड़े फैसलों के बारे में जानते हैं।
2 min read
Google source verification
PM MODI

आज 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ‘श्री विनायक मंदिर’ में पूजा-अर्चना की। (सोर्स- आईएएनएस)

PM Modi 10 Major Decisions in Public Service: राजनीति में बतौर हेड 25 साल का सफर किसी भी नेता के लिए एक लंबी और महत्वपूर्ण यात्रा मानी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे किए हैं। उनका यह सफर गुजरात (2001) के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ था और अब वे प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। इस खास मौके पर दिल्ली में उन्होंने ‘श्री विनायक मंदिर’ में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करने वाले हैं।

25 साल की जनसेवा

इस खास मौके पर पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने करीब 13 वर्षों तक गुजरात की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2014 में वे देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 2014 से 2019 और 2019 से 2024 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी उन्हें बधाई दी। कैबिनेट ने 25 वर्षों की लगातार सेवा को लेकर प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की भावना का उल्लेख किया गया। यह अवसर उनके लंबे सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

प्रधानमंत्री कार्यकाल के 10 प्रमुख फैसले

क्रमवर्षप्रमुख फैसला/योजनामुख्य उद्देश्य/प्रभाव
12014प्रधानमंत्री जन धन योजनावित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और गरीबों के बैंक खाते खोलना।
22014स्वच्छ भारत मिशनस्वच्छता को बढ़ावा देना और खुले में शौच की समस्या को खत्म करना।
32015नीति आयोग का गठनयोजना आयोग की जगह नई संस्था बनाना और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना।
42016नोटबंदी500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करना।
52017वस्तु एवं सेवा कर (GST)अलग-अलग अप्रत्यक्ष करों को मिलाकर साझा कर व्यवस्था लागू करना।
62018आयुष्मान भारत योजनापात्र गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवर की सुविधा देना।
72019अनुच्छेद 370 में बदलावजम्मू-कश्मीर के विशेष संवैधानिक प्रावधानों में बदलाव और राज्य का पुनर्गठन।
82019कॉर्पोरेट टैक्स में कटौतीनिवेश और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट टैक्स की दरों में कटौती।
92019चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) पदतीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और सैन्य संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल को बढ़ावा देना।
102020राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और 5+3+3+4 के नए स्कूली ढांचे को अपनाना।