30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Omicron के बढ़ते खतरे के बीच मुंबई में धारा 144 लागू, जानिए और क्या लगी पाबंदियां

Omicron का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में अब तक 32 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें सबसे ज्यादा 17 मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं, जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई में भी 3 नए केस सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 5 हो गई है। लिहाजा उद्धव सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है और कई पाबंदियां दोबारा लागू कर दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 11 Dec 2021, 9:49 AM IST

Omicron Alert

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना ( Coronavirus ) का अब तक का सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron ) लगातार पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के 9 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंताएं बढ़ गई हैं। खास बात यह है कि इनमें से 7 सामले अकेले महाराष्ट्र से हैं, जबकि तीन केस आर्थिक राजधानी मुंबई से आए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी महाराष्ट्र में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला था, लिहाजा इस बार सरकार किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। खास तौर पर मुंबई में बड़ा कदम उठाते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।

यही नहीं इसके अलावा कई पाबंदियां तुरंत प्रभाव से लगा दी गई हैं, ताकि इस खतरनाक वैरिएंट के फैलाव को रोका जा सके। बता दें कि अब तक महाराष्ट्र में ओमक्रॉन वैरिएंट के कुल 17 केस सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः गुजरात में मिले Omicron Variant के दो नए मामले, विदेश से आए कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आने से हुए संक्रमित

कोरोना वायरस की पिछले दो लहरों की तरह तीसरी लहर की आहट का असर भी महाराष्ट्र में ज्यादा दिखाई देने लगा है। देश के कुल 32 मामलों में से अकेले महाराष्ट्र में 17 केस सामने आ चुके हैं, जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई कुल मामलों की संख्या 5 हो चुकी है, यही वजह है कि उद्धव सरकार एक्शन में नजर आ रही है।

एक्शन मोड में उद्धव सरकार
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मुंबई में 11 और 12 दिसंबर के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा मुंबई में अगले दो दिनों तक होने वाली सभी बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए सभी तरह की सभाओं, वाहन रैलियों और विरोध मार्चों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

पुलिस उपायुक्त की ओर से दिए गए आदेश के मुताबिक ये पाबंदियां शनिवार और रविवार को 48 घंटे तक प्रभावी रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज मिल रहे हैं उसके खतरे को रोकने और अमरावती, मालेगांव और नांदेड़ में हुई हिंसा को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है।

महाराष्‍ट्र में बीते दिन तीन साल की बच्‍ची समेत Omicron के 7 मामले सामने आए थे। इनमें से तीन मामले माया नगरी के हैं, जिनकी तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका-नैरोबी की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है।
आपको बता दें कि ये सभी संक्रमित 48, 25 और 37 वर्ष की आयु के पुरुष हैं।

यह भी पढ़ेँः Omicron Variant: देश में कब से दी जाएगी बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

मुंबई लौटे इस शख्स ने चौंकाया
बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, तंजानिया से लौटा 48 वर्षीय एक शख्‍स धारावी का रहने वाला है। खास बात यह है कि जबवह मुंबई लौटा तो कोरोना पॉजिटिव नहीं था, लेकिन नियम के मुताबिक उसे आइसोलेशन में रखा गया था, जहां कुछ दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और टेस्ट कराने पर वो ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया। हालांकि जानकारी के मुताबिक इस शख्स ने अब तक वैक्सीन की डोज ही नहीं ली थी।