1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ओमीक्रॉन वेरिएंट’ से दुनियाभर में खौफ, राहुल गांधी बोले- टीकाकरण को लेकर सरकार हो जाए गंभीर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को नए वेरिएंट को लेकर गंभीर होने की सलाह दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को टीकाकरण के लिए गंभीर होने की जरूरत है। एक शख्स के पीछे टीकाकरण के खराब आंकड़े नहीं छिप सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 27 Nov 2021, 5:29 PM IST

omicron covid variant rahul gandhi target on gov corona vaccination

omicron covid variant rahul gandhi target on gov corona vaccination

नई दिल्ली। इन दिनों दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट का कहर देखने को मिल रहा है। इसके चलते सभी देश गाइडलाइन बना रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को नए वेरिएंट को लेकर गंभीर होने की सलाह दी है। राहुल गांधी ने कहा कि अब केंद्र सरकार को सभी देशवासियों का कोविड टीकाकरण करने के प्रति गंभीर हो जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर एक चार्ट भी शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि अब तक देश में सिर्फ 31.19 प्रतिशत आबादी को ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई है।

एक शख्स के पीछे नहीं छिप सकते खराब आंकड़ें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा बेहद खराब है। टीकाकरण के खराब आंकड़े ज्यादा समय तक एक शख्स की तस्वीर की पीछे छिपाए नहीं जा सकते हैं। कई देशों में एक बार फिर कोरोना वायरस का गंभीर खतरा देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत सरकार को देशवासियों के कोरोना टीकाकरण को लेकर गंभीर हो जाना चाहिए। देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 120.96 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

WHO ने बताया बेहद चिंताजनकर वेरिएंट
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नए वेरिएंट बी.1.1.529 सामने आने के बाद से दुनियाभर के विशेषज्ञ चिंतित हैं। इसके खतरे को देखते हुए कल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बैठक की थी। इस बैठक में डब्ल्यूएचओ की एक समिति ने कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है। इसके साथ ही कोरोना के इस वेरिएंट को बेहद संक्रामक बताया गया है। इसके चलते सभी देशों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते जान गंवाने वालों के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार देगी 50 हजार

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि बी.1.1.529 नया वेरिएंट का पहला मामला 11 नवंबर को बोत्सवाना में सामने आया है। इसके तीन दिन बाद दक्षिण अफ्रीका में भी इसी वेरिएंट की पुष्टि की गई। साथ ही हॉन्ग कॉन्ग में 36 साल के एक शख्स में यह वेरिएंट मिला है, जो 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका में लौटा है। 13 नवंबर को कोरोना परीक्षण के दौरान उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई, इसके बाद से वह क्वांरटाइन है।