नई दिल्ली। दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron ) की दहशत बढ़ती जा रही है। रोजाना ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिसने केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में बीते 24 घंटे में पांच राज्यों में 43 नए मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या ने डबल सेंचुरी लगा दी है। यही वजह है कि राज्य सरकारों ने कोरोना के खतरनाक वैरिएंट से निपटने के लिए कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं।