15 दिसंबर से ही खुले स्कूल
नवी मुंबई में 15 दिसंबर से स्कूल दोबारा खोले गए थे। महज तीन दिन में स्कूल से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन के साथ-साथ अभिभावकों की भी चिंता बढ़ गई है। दरअसल अभिभावकों ने उद्धव सरकार को खत लिखकर आग्रह किया था कि कोरोना की वजह से बंद पड़े स्कूलों के कारण बच्चे घरों में कुंठित हो रहे हैं, लिहाजा स्कूलों को खोला जाए, जिससे उनकी पढ़ाई की नुकसान ना हो। लेकिन स्कूल खोले जाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से चिंता बढ़ गई है।