30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के 8 राज्यों में फैल चुका है कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, देश में कुल मामले हुए 38

भारत में अब तक ओमिक्रॉन 8 राज्यों में पहुंच चुका है। इनमें राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, आंध्रप्रदेश और केरल जैसे देश शामिल है। रविवार को आंध्र प्रदेश, केरल और चंडीगढ़ में इस नए वैरिएंट के पहले मामले सामने आए। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी एक-एक और केस पाए गए। इसके साथ ही देश में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 13 Dec 2021, 12:17 AM IST

OmicronVariant found 8 states of India, total cases 38

OmicronVariant found 8 states of India, total cases 38

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएट को लेकर दुनियाभर में खौफ का माहौल है। कई देशों में यह नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। भारत में भी अब तक इस वेरिएंट के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में भारत सरकार भी राज्यों से इस नए वेरिएंट को लेकर सतर्क रहने की अपील कर रही है। बता दें कि भारत में अब तक ओमिक्रॉन 8 राज्यों में पहुंच चुका है। इनमें राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, आंध्रप्रदेश और केरल जैसे देश शामिल है। रविवार को आंध्र प्रदेश, केरल और चंडीगढ़ में इस नए वैरिएंट के पहले मामले सामने आए। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी एक-एक और केस पाए गए। इसके साथ ही देश में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं।

देश में तेजी से बढ़ते ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों को लेकर सरकार और विशेषज्ञ भी चिंतित है। ऐसे में लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने और कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की जा रही है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ओमिक्रॉन कोरोना से पहले संक्रमित हो चुके मरीज को भी संक्रमित कर सकता है। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें ले चुके लोगों को भी इससे खतरा है।

अगर भारत में अब तक सामने आए ओमिक्रॉन के मामलों की बात की जाए तो देश में अब तक कुच 38 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 18 केस, राजस्थान में 9 केस, कर्नाटक में 3 केस, गुजरात में 3 केस, दिल्ली में 2 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, चंडीगढ़ में 1 केस और केरल से भी एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक केरल के कोच्चि से ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि कोच्चि में ओमिक्रान का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति 6 दिसंबर को यूके से कोच्चि लौटा था। वहीं 8 दिसंबर को उसकी कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद शख्स के बगल में बैठे हाई रिस्क वाले यात्रियों को सूचित कर दिया गया है। उनकी पत्नी और मां की भी कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: नरम नहीं पड़े नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर, अब हाईकमान को दिया तीखा संदेश, मैं दर्शनी घोड़ा नहीं बनूंगा

बता दें कि यूके में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूके में अब तक ओमिक्रॉन के 1200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में विशेषज्ञ काफी चिंतित है, माना जा रहा है कि इस महीनें के अंत तक यहां ओमिक्रॉन के मामले 1 लाख से अधिक हो जाएंगे। वहीं जनवरी में यूके में कोरोना की बड़ी लहर आने की संभावना है। बता दें कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दुनियाभर के देश यात्रा प्रतिबंध लगा रहे हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यात्रा प्रतिबंध ओमिक्रॉन को दुनियाभर में फैलने से रोकने के लिए काफी नहीं है। इसके लिए व्यापक इंतजाम करने की जरूरत है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़