23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good Friday पर पीएम मोदी ने ईसा मसीह के गहन बलिदान को याद किया

गुड फ्राइडे (Good Friday) ईसा मसीह के क्रॉस पर चढ़ने और कैल्वरी में उनकी मृत्यु की स्मृति में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर यीशु को किया याद।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 29 Mar 2024, 2:52 PM IST

PM Modi remembered the sacrifice of Jesus Christ on Good Friday

Good Friday पर पीएम मोदी ने ईसा मसीह के बलिदान को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के गहन बलिदान को याद किया और कहा कि वह हर किसी को करुणा और क्षमा का पाठ सिखाते हैं। ईसाई धर्म के अनुयाईयों का मानना है कि प्रभु यीशु ने इंसानों की भलाई के लिए ही अपनी जान कुर्बान कर दी थी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज गुड फ्राइडे पर हम ईसा मसीह के गहन बलिदान को याद करते हैं। उन्होंने हमें करुणा और क्षमा का पाठ सिखाया है। उसमें हर किसी को शक्ति मिलती है।

क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे

गुड फ्राइडे को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाइबल के मुताबिक इस दिन प्रभु यीशु मसीह को क्रॉस पर चढ़ाया गया था। इस दिन ईसाई धर्म के लोग भगवान यीशु को मिली यातनाओं को याद करते हुए काले कपड़े पहनते हैं।साथ ही यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं। इस दिन को मनाने का मकसद है कि इंसान भी ईसा मसीह की तरह लोगों को माफ करने की और दया करने की भावना पैदा करें।

ये भी पढ़ें: ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’, पत्नी सुनीता ने जेल में बंद CM के लिए चलाया WhatsApp अभियान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग