1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा में कांग्रेस विधायकों की टूट से डरे केजरीवाल, पंजाब के विधायकों बुलाया दिल्ली

गोवा में कांग्रेस हाशिये पर चली गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी विधायकों को लेकर किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। AAP ने पंजाब में ऑपरेशन लोटस के खतरे को देखते हुए सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Sep 15, 2022

Operation Lotus: All AAP MLAs of Punjab summoned to Delhi

Operation Lotus: All AAP MLAs of Punjab summoned to Delhi

गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। इससे आम आदमी पार्टी को पंजाब में ऑपरेशन लोटस का डर सता रहा है। पार्टी ने बीजेपी पर उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर आप के विधायकों ने पंजाब पुलिस के डीजीपी के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। इन सबके बीच अब दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ पंजाब में भी फेल हो गया है।


दरअसल, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। पार्टी को विधायकों के टूटने का डर इतना सता रहा है कि अरविन्द केजरीवाल ने पार्टी के सभी विधायकों और राज्यसभा सदस्यों को 18 सितंबर को दिल्ली पहुँचने के लिए कहा है। पंजाब के ही एक वरिष्ठ विधायक ने इसकी पुष्टि की है। इस बैठक में केजरीवाल सभी विधायकों को एकजुट रहने और बीजेपी को घेरने की की रणनीति बना सकते हैं। हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों को देखते हुए ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


कहा जा रहा है आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के आरोपों से इनकार किया है। बीजेपी ने कहा है कि पार्टी आंतरिक कलह जूझ रही है इसलिए उन्हें पार्टी में टूट का डर सता रहा है।

यह भी पढ़े- पंजाब में विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही BJP: केजरीवाल


बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने आप के 10 विधायकों से संपर्क किया है। बीजेपी ने विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देकर खरीदने की कोशिश की है। वहीं, वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा है कि जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को मारने तक की धमकी दी गई है। इसके बाद आप विधायक डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात कर बीजेपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुँच गए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग