सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की तरफ से पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की लेकिन जाति जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करते हुए हुए विपक्षी सांसद वेल में भी आ गए। वो लगातार सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे, जाति जनगणना की मांग करते रहे और माफी मांगने की भी मांग करते रहे।