31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Waqf Bill पर बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, तेजस्वी यादव बोले- किसी भी हालत में बिल को पास नहीं होने देंगे

Bihar Politics: विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में बैनर-पोस्टर लेकर वक्फ संसोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायकों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 27 Nov 2024, 2:46 PM IST

Waqf Amendment Bill: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Bihar Assembly Winter Session 2024) का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में बैनर-पोस्टर लेकर वक्फ संसोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायकों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को भी स्थगित करना पड़ा। RJD विधायक और मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम साहिन ने कहा कि यह विधेयक केंद्र सरकार वापस ले। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस पर चुप्पी तोड़ें। विधानसभा से खिलाफ में प्रस्ताव पास करें। वक्फ की संपत्ति केंद्र सरकार हड़पना चाहती है।

‘वक्फ बिल असंवैधानिक है’

राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि वक्फ बोर्ड का जो बिल लाया गया है वो पूरी तरह से असंवैधानिक है। इसका विरोध हमने संसद में किया और विधानसभा में भी कर रहे हैं, सड़कों पर भी करेंगे। हम किसी भी हालत में इस बिल को पास नहीं होने देंगे।

‘महागठबंधन तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है’

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने वक्फ संसोधन विधेयक को लेकर कहा कि महागठबंधन की तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है। लैंड जिहाद वक्फ बोर्ड के नाम पर किया जाता है। नीतीश कुमार समेत सभी एनडीए दल संसद में समर्थन करेंगे। 

‘नीतीश ने वक्फ की संपत्तियों का किया इस्तेमाल’

कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा नीतीश कुमार ने वक्फ की संपत्तियों का खूब इस्तेमाल किया है। वक्फ की संपत्तियों पर स्कूल-कॉलेज और सरकारी इमारतें बनवाई गईं, लेकिन नीतीश कुमार अब चुप हैं। यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। सीएम नीतीश कुमार को इस पर चुप्पी तोड़नी पड़ेगी। नीतीश कुमार ने वक्फ की जमीनों की घेराबंदी भी करवाई है, जिसका मतलब है कि उन्होंने इसे लागू किया है और उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी पड़ेगी। 

नीतीश कुमार को अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए

विपक्ष के विधायकों का आरोप है कि सीएम नीतीश कुमार वक्फ बिल पर चुप है, उन्हें इस पर अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह बिल के समर्थन में हैं या विरोध में। आरजेडी विधायक ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बिल के खिलाफ विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित हो। सीएम नीतीश कुमार से उम्मीद है कि वह अपनी सेक्युलर इमेज बचाएंगे। नीतीश को स्पष्ट करना होगा कि वह इस बिल के समर्थन में हैं या फिर खिलाफ।

यह भी पढ़ें-Bihar उपचुनाव में PK की जन सुराज पार्टी ने किया शानदार आगाज, 2025 चुनाव में किस गठबंधन को पहुंचाएगी नुकसान