31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar उपचुनाव में PK की जन सुराज पार्टी ने किया शानदार आगाज, 2025 चुनाव में किस गठबंधन को पहुंचाएगी नुकसान

Jan Suraaj Party: चारों सीटों पर हुए उपचुनाव में चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी चुनाव लड़ा था। जन सुराज पार्टी का यह पहला चुनाव था। चारों विधानसभा सीटों पर जन सुराज को करीब 66 हजार वोट मिले।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Nov 2024, 7:52 PM IST

Bihar Politics: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (Bihar By Poll) में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। चारों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है। प्रदेश में 4 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए थे। चारों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने दो और जेडीयू और हम ने एक-एक सीटें जीती। दरअसल, प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) होंगे। ऐसे में चारों विधानसभा सीट का उपचुनाव फाइनल से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। उपचुनाव में मिली जीत से एनडीए खुश नजर आ रहा है वहीं महागठबंधन के लिए चिंता का सबब है। वहीं इन चारों सीटों पर हुए उपचुनाव में चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज ने भी चुनाव लड़ा था। जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) का यह पहला चुनाव था। चारों विधानसभा सीटों पर जन सुराज को करीब 66 हजार वोट मिले। पहले चुनाव में जन सुराज के इस प्रदर्शन को अच्छा कहा जा सकता है। पीके की पार्टी के प्रत्याशी को रामगढ़ विधानसभा सीट पर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि बाकी तीन सीटों पर जन सुराज के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। यदि देखा जाए तो विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पीके के लिए ये आंकड़े शुभ संकेत देते है। वहीं पीके की पार्टी के ये आंकड़े एनडीए और महागठबंधन के लिए टेंशन बढ़ाने वाला है।

इमामगंज विधानसभा सीट पर मिले 37103 वोट

इमामगंज विधानसभा सीट (Imamganj Election Result) पर हुए उपचुनाव 2024 में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले। इस सीट पर हम प्रत्याशी दीपा कुमारी ने जीत हासिल की। दीपा कुमारी को 53435 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी प्रत्याशी 47490 मत मिले। इस सीट पर जन सुराज तीसरे नंबर पर रही। विधानसभा उपचुनाव 2024 में दीपा मांझी को विधानसभा चुनाव 2020 में जीतन राम मांझी की तुलना में कम वोट मिले हैं। 2020 में जीनतराम मांझी को 78762 वोट मिले थे। यदि वोट प्रतिशत की बात करें तो 2020 में हम को 45.36 प्रतिशत मत मिले लेकिन इस बार उसे 32.59 प्रतिशत मत मिले। राजद को 2020 में 36.12 प्रतिशत और इस बार 28.96 प्रतिसत वोट मिले।

रामगढ़ में जन सुराज को मिले 6513 वोट

रामगढ़ विधानसभा सीट (Ramgarh election result) पर जन सुराज पार्टी को 6513 वोट मिले। इस सीट पर पीके का प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहा। यहां से बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को 62257 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे बीएसपी के सतीश कुमार सिंह को 60895 वोट मिले और तीसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी अजीत सिंह को 35825 मत मिले। 2020 के चुनाव में बीजेपी को इस सीट पर तीसरा स्थान मिला था। 2020 में बीजेपी को 56084 वोट मिले थे। इस सीट पर 2020 में राजद ने जीत हासिल की थी, लेकिन उपचुनाव 2024 में राजद तीसरे नंबर पर रही। 2020 में राजद को 58083 वोट मिले थे।

बेलागंज में जन सुराज को मिले 17285 वोट

बेलागंज विधानसभा सीट (Belaganj Election Result) पर हुए उपचुनाव में 17285 वोट मिले है। इस सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद तीसरे नंबर पर रहे। यहां से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को 7334 वोट मिले और राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार को 51943 वोट मिले। विधानसभा चुनाव 2020 में राजद ने यहां से जीत हासिल की थी। उपचुनाव 2024 में जेडीयू को 45.23 प्रतिशत वोट मिले जबकि 2020 में 32.81 प्रतिशत वोट मिले थे। राजद को 2020 में 46.91 प्रतिशत वोट मिले जबकि उपचुनाव 2024 में राजद को 32.03 प्रतिशत वोट मिले।

तरारी में मिले 5622 वोट

तरारी विधानसभा सीट (Tarari Election Result) पर पीके के प्रत्याशी को 5622 वोट मिले। इस सीट पर जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह तीसरे नंबर पर रही। यहां से बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज की। बीजेपी प्रत्याशी को 78755 वोट मिले और माले के प्रत्याशी को 68143 वोट मिले। उपचुनाव 2024 में बीजेपी को 48.70 प्रतिशत वोट मिले जबकि 2020 में 8.19 प्रतिशत ही वोट मिले थे। यानि बीजेपी का वोट बैंक करीब 40 प्रतिशत बढ़ा है। माले को इस बार 42.14 प्रतिशत मत मिले जबकि 2020 में 43.53 प्रतिशत वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें-PM मोदी से मिले हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित