29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: उरी में पाकिस्तानी घुसपैठ नाकाम, भारतीय सेना ने मार गिराए दो आतंकी

Terrorist killed in Jammu & Kashmir: भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात नियंत्रण रेखा यानी LoC पर पाकिस्तान की तरफ से हुई एक बड़ी घुसपैठ को कोशिश को नाकाम कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 15 Nov 2023, 4:04 PM IST

 Pakistani infiltration failed in Uri terrorist killed by Indian Army


भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात नियंत्रण रेखा यानी LoC पर पाकिस्तान की तरफ से हुई एक बड़ी घुसपैठ को कोशिश को नाकाम कर दिया है। इसके साथ भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। कश्मीर के उरी सेक्टर में हुई इस कार्रवाई में कई आतंकियों के घायल होने की खबर है। फिलहाल इलाके में सर्च आपरेशन जारी है।


कई आतंकियों के घायल होने की खबर

कश्मीर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि भारतीय सेना ने उरी में एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि उरी में हुई घुसपैठ रोकने की इस कार्रवाई में पाकिस्तान की तरफ कई आतंकियों के घायल होने की खबर है।

घाटी में अमन से बेचैन है पाकिस्तान

गौरतलब है जम्मू और कश्मीर में अमन चैन लौटने के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। कभी नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है तो कभी आतंकी साजिश रच रहा है। पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई और भी बौखला गई कि उसके संपोले उसके ही देश में मारे जा रहे हैं। पिछले एक महीनें में आतंक के चार सरगना पाकिस्तान में मार दिए गए।

ये भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: डोडा बस हादसे पर महूबबा ने जताया दुख. जानिए अन्य नेताओं ने क्या कहा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग