23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संसद सुरक्षा चूक में चार आरोपियों को 15 दिन पुलिस हिरासत, अब तक छह गिरफ्तार

Parliament Security Breach : संसद सुरक्षा चूक मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को 15 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
parliament_security.png

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को 15 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इसमें नीलम, मनोरंजन, सागर और अमोल शामिल हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन सभी को कई जगहों पर जांच के लिए लेकर जाना है और मकसद का पता लगाना है। सोशल मीडिया सबूत भी वैरिफाई करने हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं इसी मामले में एक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के पुत्र को कर्नाटक में बागलकोट से बुधवार की देर रात हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान साईकृष्ण जगली के रूप में हुई है। बागलकोट के नवानगर थाने में दो घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद आरोपी को नई दिल्ली लाया जा रहा है। संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी मनोरंजन की डायरी में साईकृष्ण का नाम कई बार उल्लेखित है।

इसके अलावा कॉल रिकॉर्ड से यह भी पता चला है कि मनोरंजन ने साईकृष्णा को कई बार फोन किया था। साईकृष्णा की बहन स्पंदना ने कहा कि दिल्ली पुलिस उनके घर यह कहकर आई थी कि मनोरंजन उनके भाई का उसी बैच का रूममेट था। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पिछले दो दिनों से मनोरंजन के बारे में पूछताछ कर रही है।

इनमें संसद में अतिक्रमण करने वाले मनोरंजन और सागर शर्मा तथा धुंए का इस्तेमाल करने वाले अमोल शिंदे और नीलम आज़ाद के साथ ही इस घटना को अंजाम देने में मास्टरमाइंड माने जाने वाला ललित झा शामिल है। इसके अलावा कथित तौर पर झा की मदद करने वाले महेश कुमावत को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : संसद की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी सीआईएसएफ

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग