31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में चलती बस में यात्रियों से लूटपाट; 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, नकद पैसे सहित अन्य सामान बरामद

दिल्ली में चलती बस में यात्रियों से लूटपाट मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से पुलिस ने मोबाइल , पर्स, नगद पैसे सहित अन्य लूट के सामान बरामद कर लिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Nov 2022, 9:04 PM IST

passengers-robbed-in-moving-bus-in-delhi-3-arrested-cops.jpg

Passengers Robbed In Moving Bus In Delhi, 3 Arrested: Cops

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में चलती बस में लूटपाट का मामला सामने आया है, जिसको लेकर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर शाम की है, जिसमें बदमाशों ने चाकू की नोक पर चलती बस में लूटपाट की थी। आरोपियों की पहचान कल्याणपुरी के रहने वाले 28 साल के प्रदीप, 23 साल के सुगम और 23 साल के अभिषेक के रूप में हुई है।

पूर्वी दिल्ली की पुलिस डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन चाकू, मोबाइल फोन, नकदी, पर्स और लूटा हुआ अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

लूटपाट के आरोप में पकड़े गए प्रदीप के खिलाफ दर्ज हैं 16 मामले
दिल्ली पुलिस ने बताया कि बस में लूटपाट करने के आरोप में पकड़े गए प्रदीप के खिलाफ डकैती, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 16 मामलों में नाम है। इसके साथ ही 23 के सुगम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। वहीं अभिषेक के खिलाफ चोरी, स्नैचिंग और लूट के आरोप में 6 मामले दर्ज हैं।

लूटपाट के बाद दहशत में इलाके के लोग
लूटपाट की इस वारदात के बाद कल्याणपुरी इलाके के लोग दहशत में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी। हालांकि अब आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: 'लोगों उम्मीद को चाहिए, विपक्षी एकता नहीं', BJP के खिलाफ एकजुट हो रही पार्टियों पर बोले दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल