बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक बड़ी राहत मिली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर मंगलवार तक बढ़ा दिया है। उस दिन नियमित जमानत पर आदेश सुनाया जाएगा। पटियाला हाउस कोर्ट के इस फैसले के बाद जैकलीन फर्नांडीज को करीब चार दिन की मोहलत हासिल हुई है। अभी भी जैकलीन फर्नांडीज दुविधा में हैं कि, क्या 15 नवंबर दिल्ली का पटियाला हाउस कोर्ट उन्हें बेल देगा या फिर जेल में बंद कर देगा। उधर प्रवर्तन निदेशालय यानि की ईडी पूरे जोर शोर के साथ जैकलीन फर्नांडीज की बेल रद करने में जुटी हुई है। ईडी कोर्ट में लगातार अपने तर्क पेश कर रही है।