27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना में गैराज मालिक को मारी 3-4 गोलियां, बाइक सवार दो हमलावरों ने किया हमला

Patna Firing: पटना के रामकृष्णा नगर में बाइक सवार दो हमलावरों ने गैराज मालिक को 3-4 गोलियां मारीं। घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मौके से 3 खोखे बरामद किए।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Rahul Yadav

•

Sep 27, 2026

Patna Garage Owner Firing

पटना ईस्ट की सिटी एसपी शैलजा दास (फोटो - एएनआई/चैटजीपीटी से इन्हैंस किया गया है।)

Patna Garage Owner Firing: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक गैराज मालिक को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पटना ईस्ट की सिटी एसपी शैलजा दास ने बताया कि रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसे 3 से 4 गोलियां लगी हैं। घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बाइक से आए थे दो हमलावर

सिटी एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि हमला करने के लिए बाइक पर दो लोग आए थे। हालांकि, वारदात में और लोग शामिल थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखे बरामद किए हैं। मौके से मिले साक्ष्यों और दूसरी जानकारियों के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पटना में लगातार सामने आ रही फायरिंग की घटनाएं

पिछले कुछ दिनों में पटना में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। 23 सितंबर को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद अनिल यादव पर फायरिंग की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने अपार्टमेंट के बेसमेंट में उन पर कई गोलियां चलाई थीं। इस हमले में अनिल यादव घायल हुए थे और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी थी।

इसके अलावा, 25 सितंबर की रात पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में कर्ज के पैसों को लेकर विवाद के दौरान एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, रामकृष्णा नगर की ताजा घटना में पुलिस फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के कारण का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।